कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच कुछ ऐसे भी सेवाभावी है जिन्होंने बीड़ा उठाया है सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए सकारात्मक कार्यो से ऐसे लोगो तक सहायता पहुंचाने का जो इस तालाबंदी के दौरान कहीं फंसे हुए है, या जिनके पास नित्य आवश्यक सामग्री जैसे खाने पीने का सामान, दवाइयां आदि कमी है और जुटाने में असमर्थ है।
ये सेवाभावी है "भारत स्पंदन" नामक सोशल मीडिया समूह से जुड़े हुए राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत स्वयंसेवक जिन्होंने सोशल मीडिया के TWITTER और FACEBOOK पर #SOSCorona नामक एक अभियान चलाया हुआ है।
इस अभियान के अंतर्गत यह समूह अपने सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया के Twitter और Facebook पर मिली सहायता के अनुरोध की सूचनाओं को इकट्ठा कर, अपने स्तर पर सत्यता की जांच कर, उक्त स्थान से अपने व्यक्तिगत सम्पर्क सूत्रों, जन प्रतिनिधियो, समाजसेवी व्यक्तियों एवं संगठनों आदि से सम्पर्क कर उचित सहायता अभावग्रस्त व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास करता है।
संक्षेप में कहूँ तो यह समूह जरूरतमंदों, अभावग्रस्तों को उन्ही के आसपास सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों और समूहों का सम्पर्क सूत्र है जो कि इस सम्पूर्ण तालाबंदी के काल मे अत्यावश्यक लेकिन सर्वाधिक कठिन कार्य है।
इस सोशल मीडिया समूह के हर सदस्य का ध्येय सिर्फ एक है, इस महामारी के काल मे देश के किसी भी कोने में कोई अभावग्रस्त या जरूरतमंद भूखा ना रहे, दवाईओ से वंचित ना रहें।
"भारत स्पंदन" के #SOSCorona से जुड़े लगभग 143 समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता इस कार्य को पिछले महीने यानी 25 मार्च से पूरी तत्परता और तन्मयता से कर रहे है और इनका यह कार्य आज भी जारी है।
आज दिनांक 17 अप्रैल 2020 तक इस समूह द्वारा किए गए प्रयासों से कुल 280 मामलों को सुलझाया गया जिनके तहत कुल 16 राज्यो से विभिन्न स्थानों में फंसे हुए अभावग्रस्त और जरूरतमंद 4582 नागरिक लाभान्वित हुए।
इनमे से 3300 से ज्यादा की भोजन और राशन की व्यवस्था हुई, लगभग 50 लोग चिकित्सा सुविधाओ से लाभान्वित हुए और लगभग 10 लोगो को आवासीय सुविधा में सहायता मिली।
भारत स्पंदन ने सिर्फ इंसानों की ही नही वरन पालतू पशुओं के भोजन की व्यवस्था में भी सहायता की जिसमे लगभग 140 गायों बछड़ो के चारा पानी की व्यवस्था हुई।
भारत स्पंदन के कई सदस्य कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्ण रूप से पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भी प्रत्यक्ष कार्य कर रहे है और कई वरिष्ठ नागरिकों, असहाय व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं आदि को उनकी नित्य आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध करवाने में सहायता कर रहे है।
इतना ही नही, भारत स्पंदन ने उन कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित करने का भी काम किया है जो कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध मे अग्रिम पंक्ति के योद्धा है। जी हाँ, चिकित्सा कर्मियों को भी भारत स्पंदन ने प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया।
भारत स्पंदन के इस अभियान #SOSCorona में समूह को कई जनप्रतिनिधियों, समाज सेवी व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है और भारत स्पंदन सदैव उनका आभारी रहेगा।
भारत स्पंदन के अभियान #SOSCorona से यह बात तो सिद्ध होती ही है की यदि आप चाहें तो सामाजिक प्रसार माध्यम (सोशल मीडिया) का सकारात्मक कार्यो में सदुपयोग हो सकता है, जरूरत है तो बस दृढ़ इच्छाशक्ति की।
भारत स्पंदन कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध मे निस्वार्थ भाव से सदैव तत्पर रहा है और रहेगा।
यह युध्द हम सभी भारतीय नागरिकों का युद्ध है, और इसे हम सब को मिलकर लड़ना है।
हम सभी भारतीय इस युद्ध को मिलकर लड़ेंगे और इसे हराएंगे।
जय हिंद।
नोट -: लेखक स्वयं "भारत स्पंदन" समूह से जुड़े हुए है।
No comments:
Post a Comment